Giridih: गिरिडीह शहर के गांधी चौक के समीप स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम (JBVNL) के स्टोर रूम में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते स्टोर रूम के पास स्थित एक गुमटी भी इसकी चपेट में आ गई.घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के आगे उनके प्रयास नाकाम रहे. आग लगातार फैलती रही, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया.

स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूची
स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी,लेकिन उस समय फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अन्य जगहों पर व्यस्त थीं. करीब 30 मिनट की देरी के बाद जब दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.घटना के दौरान नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी.
इस हादसे में स्टोर में रखे कई महत्वपूर्ण उपकरण, तार, ट्रांसफार्मर से जुड़े सामान समेत अन्य सामग्री जलकर राख हो गई. विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसमें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.
इसें भी पढ़े: नेपाल में नया टैक्स नियम बना विवाद की वजह, सीमा पर भड़के लोग
