Ranchi: राजधानी में 25 अप्रैल को प्रस्तावित आक्रोश मार्च को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में प्रदेश कार्यालय में रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में रणनीतिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें महानगर और विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया.

बूथ स्तर तक सक्रियता का निर्देश, जनआंदोलन बनाने पर जोर
बैठक में महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि आक्रोश मार्च को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाए.
हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपते हुए इसे व्यापक जनभागीदारी वाला आंदोलन बनाने पर जोर दिया गया.
ALSO READ: कॉफी असली है या मिलावटी? FSSAI के आसान तरीकों से 5 मिनट में घर पर करें पहचान
नेताओं का दावा, जनसैलाब देगा सियासी संदेश
मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रताप साही ने कहा कि यह मार्च केवल विरोध नहीं, बल्कि जनता की आवाज और हक की लड़ाई का प्रतीक होगा.
नेताओं ने विश्वास जताया कि रांची की सड़कों पर उमड़ने वाला जनसैलाब सरकार को एक सशक्त संदेश देगा.
