गैस संकट पर सड़क पर उतरे उपभोक्ता, जीटी रोड जाम से हजारीबाग में यातायात ठप

Hazaribagh: चौपारण क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर फूट पड़ा. बड़ी संख्या में...

Hazaribagh: चौपारण क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर फूट पड़ा. बड़ी संख्या में लोगों ने जीटी रोड जाम कर प्रशासन और गैस एजेंसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

सिलेंडर नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी, एजेंसी पर लापरवाही का आरोप

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है, जिससे घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है. बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

ALSO READ: पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान, 16 जिले में 7 जिले संवेदनशील

जाम से यातायात प्रभावित, प्रशासन के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

जीटी रोड पर जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद प्रशासन के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ.

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि गैस आपूर्ति की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा. वहीं स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *