Ranchi: राजधानी के कई मोहल्लों में कल कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सड़क और बिजली से जुड़े मेंटेनेंस कार्यों के कारण विभाग ने निर्धारित समय के लिए बिजली बंद रखने का फैसला लिया है. ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को पहले से आवश्यक तैयारी करने की सलाह दी गई है. जानकारी के अनुसार, बहुबाजार चौक, बसरटोली, कठरटोली और आसपास के इलाकों में कल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. इस दौरान सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर परियोजना के तहत यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम किया जाएगा. यह कार्य पथ प्रमंडल की ओर से कराया जा रहा है, जिसके लिए बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें: 9 विधायकों की तलाश में रवि पीटर का दरवाजा-खटखटाओ अभियान, RJD से शुरुआत
नामकुम फीडर भी 2 घंटे के लिए रहेगा बंद
वहीं, 33 केवी नामकुम फीडर भी रविवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगा. इस दौरान बिजली लाइन के रखरखाव और भूमिगत केबल (यूजी केबल) से जुड़े तकनीकी कार्य किए जाएंगे. इस वजह से लोअर चुटिया, सामलोंग, बेल बगान, बानेश्वर नगर, स्वर्णरेखा नगर, नामकुम स्टेशन, लोवाडीह चौक, नामकुम बाजार, खिजरी, महुआ टोली, नामकुम बस्ती, चाय बगान, काली नगर, लॉ कॉलेज क्षेत्र, रामपुर, लाली, कोचा टोली, तुम्बाघुटु समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
