बंगाल-तमिलनाडु चुनाव में हाई अलर्ट, वेब कास्टिंग और अर्धसैनिक बलों से निष्पक्ष मतदान की तैयारी

NewsWave Desk: तमिलनाडु और खासकर पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने इस बार बेहद कड़ी तैयारियां की...

NewsWave Desk: तमिलनाडु और खासकर पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने इस बार बेहद कड़ी तैयारियां की हैं. आयोग का मुख्य फोकस इस बात पर है कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या हिंसा की स्थिति न बने और हर मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके. इसी रणनीति के तहत बड़े पैमाने पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, ताकि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का मजबूत घेरा बनाया जा सके.

अर्धसैनिक बलों की बड़ी तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों को लगाया गया है. जहां जरूरत महसूस होगी, वहां अतिरिक्त बल भी भेजे जाएंगे. इन जवानों की भूमिका सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे मतदाताओं के बीच विश्वास का माहौल भी बनाएंगे, ताकि लोग बिना किसी डर और दबाव के मतदान केंद्र तक पहुंच सकें और स्वतंत्र रूप से वोट डाल सकें.

हर बूथ पर वेब कास्टिंग

चुनाव आयोग इस बार बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे पूरी मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा सके. अगर किसी भी बूथ पर एक पल के लिए भी कैमरा बंद होता है या तकनीकी समस्या आती है, तो वहां तुरंत कार्रवाई करते हुए री-पोल कराने का निर्णय लिया जा सकता है.

Also Read: पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान, 16 जिले में 7 जिले संवेदनशील

री-पोल की तारीखें तय

पहले चरण के मतदान में अगर किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो 25 और 27 तारीख को दोबारा मतदान कराया जा सकता है. वहीं दूसरे चरण के लिए 1 और 3 तारीख को री-पोल की व्यवस्था रखी गई है. यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जहां भी गड़बड़ी की आशंका हो, वहां निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किया जा सके.

नतीजों पर भी आयोग की कड़ी नजर

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि अगर किसी विधानसभा सीट पर मतदान प्रक्रिया को लेकर गंभीर संदेह पैदा होता है, तो उस सीट का परिणाम रोका जा सकता है. इतना ही नहीं, अगर कई सीटों पर बड़े स्तर पर शिकायतें मिलती हैं, तो पूरी विधानसभा के नतीजों पर भी रोक लगाई जा सकती है.

इन सभी तैयारियों के बीच सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करेंगे कि हर मतदाता सुरक्षित माहौल में मतदान कर सके. जरूरत पड़ने पर मतदाताओं को सुरक्षा घेरे में मतदान केंद्र तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *