गुमला में खाद्य सुरक्षा जांच में लापरवाही उजागर, कई दुकानों को नोटिस

Gumla: उपायुक्त के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के...

Gumla: उपायुक्त के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग इलाकों में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया. अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और बेहतर गुणवत्ता का खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और तय मानकों का पालन सुनिश्चित करना रहा.

कई प्रतिष्ठानों में मिली अनियमितताएं

निरीक्षण के दौरान मेसर्स जहिम होटल, झारखंड स्टोर (चांदनी चौक), राज स्टोर, हरी ट्रेडर्स (पंजाबी गली) और शाहिद इकबाल (पटेल चौक) समेत कई जगहों की जांच की गई. जांच में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं, जिस पर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए.

Also Read: एक्शन में DC दिलेश्वर महतो, विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्ती के संकेत

सफाई और लाइसेंस को लेकर सख्ती

जहिम होटल में साफ-सफाई की कमी मिलने पर संचालक को एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर का इस्तेमाल करने और जल्द लाइसेंस लेने को कहा गया. वहीं झारखंड स्टोर में मिसब्रांडेड खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई.

बिना लाइसेंस कारोबार पर फटकार

राज स्टोर और हरी ट्रेडर्स को बिना लाइसेंस दुकान चलाने पर फटकार लगाई गई और जल्द अनुज्ञप्ति बनवाने को कहा गया. शाहिद इकबाल के यहां भी मिसब्रांडेड सॉस मिलने पर उसे नष्ट कराया गया और आगे ऐसी गलती पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने बताया कि इस तरह का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कारोबारियों से नियमों का पालन करने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की. साथ ही लोगों से भी कहा गया कि अगर कहीं मिलावटी या संदिग्ध खाद्य सामग्री दिखे तो इसकी जानकारी विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *