गर्मी से पहले रांची में ‘नाइट वॉटर प्लान’ लागू, रात में टैंक भरकर दिन में मिलेगी राहत

Ranchi: बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर में पानी आपूर्ति को लेकर विशेष रणनीति...

Ranchi: बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर में पानी आपूर्ति को लेकर विशेष रणनीति लागू कर दी है. “नाइट रिफिलिंग प्लान” के तहत अब रात के समय टैंकरों के जरिए बंद पड़े पानी टैंकों को भरकर दिन में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जा रही है.

181 HYDT और 1611 मिनी टैंकों को किया जा रहा सक्रिय

नगर निगम के अनुसार शहर में कुल 181 एचवाईडीटी (HYDT) और 1611 मिनी एचवाईडीटी स्थापित हैं. इनमें से जो टैंक किसी कारणवश काम नहीं कर रहे थे, उन्हें चिन्हित कर रात के समय टैंकर से पानी भरकर पुनः उपयोग में लाया जा रहा है.

इस पहल का उद्देश्य अधिकतम जल भंडारण सुनिश्चित करना है, ताकि दिन के समय पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो.

कई इलाकों में रातभर चल रहा रिफिलिंग अभियान

नाइट रिफिलिंग योजना के तहत चिरौंदी, पीस रोड, वर्धमान कंपाउंड, कांटाटोली, लेक व्यू एकेडमी के आसपास, किशोरगंज, इरगुटोली और यमुना नगर सहित कई क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी भरने का कार्य तेज़ी से जारी है.

इन इलाकों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां गर्मी के दौरान जल संकट की संभावना अधिक रहती है.

ALSO READ: गुमला में खाद्य सुरक्षा जांच में लापरवाही उजागर, कई दुकानों को नोटिस

जल संकट से राहत का लक्ष्य, निगम ने की अपील

नगर निगम का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिन के समय पानी की किल्लत को पूरी तरह नियंत्रित करना और हर क्षेत्र तक नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

साथ ही निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का सदुपयोग करें और किसी भी प्रकार की जल आपूर्ति संबंधी समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 18005701235 पर तत्काल सूचना दें, ताकि समय पर समाधान किया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *