23 अप्रैल को पड़वा आएंगे जयराम महतो, विस्थापितों की मांगों को देंगे समर्थन

PALAMU: डुमरी विधायक और जेएलकेएम के प्रमुख ‘टाइगर’ जयराम महतो 23 अप्रैल को पलामू जिले के पड़वा का दौरा करेंगे. पार्टी के...

PALAMU: डुमरी विधायक और जेएलकेएम के प्रमुख ‘टाइगर’ जयराम महतो 23 अप्रैल को पलामू जिले के पड़वा का दौरा करेंगे. पार्टी के केंद्रीय सचिव ओंकार नाथ जायसवाल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि जयराम महतो यहाँ कार्बन कोल माइंस के कारण विस्थापित हुए ग्रामीणों की समस्याओं को उठाएंगे और उनकी आवाज बुलंद करेंगे.

धरने पर बैठे ग्रामीणों को मिलेगा समर्थन 

पिछले कई दिनों से राजहरा कोल माइंस के प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ ग्रामीण धरने पर बैठे हैं लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है इसलिए अब उन्हें समर्थन देने पार्टी के बड़े नेता जुट रहे हैं.

लोगों से शामिल होने की अपील

जायसवाल ने सभी युवाओं, किसानों और विस्थापित ग्रामीणों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में सभा स्थल पर पहुँचें और अपने हक व अधिकार की बात सुनें. इस कार्यक्रम को लेकर सभी जरूरी तैयारियाँ की जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें: बिजली विभाग की कार्यशैली पर सीएम एक्शन में, एमडी को कहा, बर्दाश्त के लायक नहीं है यह स्थिति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *