भातुपुर के पास वज्रपात की चपेट में आने से जड़ी-बूटी विक्रेता की मौत

Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकपानी गांव निवासी शाहजहां शेख (उम्र लगभग 45 वर्ष) की आकाशीय बिजली की चपेट...

Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकपानी गांव निवासी शाहजहां शेख (उम्र लगभग 45 वर्ष) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भातुपुर के पास रविवार सुबह लगभग 11:30 बजे हुई. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

दवा बेचने के दौरान वज्रपात की चपेट में आया विक्रेता

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहजहां शेख जड़ी-बूटी की दवा बेचने का काम करता था. वह मार्गोमुंडा हटिया दवाई बेचने के लिए निकला था. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात होने लगा. बताया जाता है कि भातुपुर के पास वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी.

ALSO READ: क्राइम मीटिंग का आयोजन, लंबित मामलों को जल्द निपटाने और सुरक्षा कड़े करने का एसपी ने दिया निर्देश

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मुआवजे की मांग

मृतक अपने परिवार का भरण-पोषण जड़ी-बूटी की दवा बेचकर करता था. उसकी अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *