Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बालू लदे ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत, तीन माह की मासूम बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के सेल्हारा पंचायत अंतर्गत भोक्ता टोली निवासी 20 वर्षीय अनिल भोक्ता की ट्रैक्टर दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई....

Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के सेल्हारा पंचायत अंतर्गत भोक्ता टोली निवासी 20 वर्षीय अनिल भोक्ता की ट्रैक्टर दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. मृतक महावीर भोक्ता का पुत्र था. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घुमावदार मोड़ पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अनिल भोक्ता बालू लदा ट्रैक्टर लेकर भगहर क्षेत्र से लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में एक घुमावदार मोड़ पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर चला रहे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक की जान जा चुकी थी.

तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे का कारण

ग्रामीणों के अनुसार बालू परिवहन में लगे वाहन चालक अक्सर प्रशासनिक कार्रवाई के भय से जल्दबाजी में वाहन चलाते हैं. आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और घुमावदार मोड़ के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: गिरिडीह से झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अनिल भोक्ता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक अपने पीछे पत्नी और मात्र तीन माह की एक मासूम बच्ची को छोड़ गया है. बच्ची के सिर से इतनी कम उम्र में पिता का साया उठ जाने से परिवार गहरे सदमे में है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि कठिन परिस्थितियों में परिवार को कुछ राहत मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *