Ramgarh: जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी मुकेश लुनायत की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. इस उच्चस्तरीय बैठक में डीएसपी से लेकर थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

बैठक की शुरुआत में एसपी ने सभी उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों का स्वागत किया और जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 32 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की.
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश
- एसपी ने जिले के विभिन्न थानों में लंबित मामलों पर चिंता व्यक्त की और उनके त्वरित निष्पादन के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी कीं.
- सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों, जैसे बलात्कार और पोक्सो एक्ट के मामलों की जांच और निष्पादन हर हाल में 60 दिनों के भीतर पूरा किया जाए.
- पिछले 2, 3 और 5 वर्षों से लंबित पड़े सभी मामलों की कारण सहित अलग-अलग सूची तैयार करने को कहा गया है ताकि इन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके.
- पिछले चार महीनों में हुई चेन, मोबाइल और पर्स छिनतई की घटनाओं की समीक्षा की गई और इसके उद्भेदन के लिए विशेष निर्देश दिए गए.
- संगठित आपराधिक गिरोहों का नया डाटा तैयार करने और जेल से बाहर आए अपराधियों के वर्तमान पुलिस सत्यापन तथा उनकी गतिविधियों की निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं.
- आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए बैठक में डिजिटल और तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल पर विस्तृत चर्चा हुई.
- CCTNS पोर्टल पर रियल-टाइम और क्वालिटी डाटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए ‘ई-साक्ष्य’ ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई.
- 7 वर्ष से अधिक की सजा वाले गंभीर मामलों में फोरेंसिक टीम द्वारा तुरंत साक्ष्य संकलन करने और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने पर बल दिया गया.
- NATGRID IT SOLUTION परियोजना के तहत अनुसंधान को गति देने के लिए GANDIVA & SUDARSHAN एप्लीकेशन के उपयोग की स्थिति जांची गई.
ALSO READ: क्राइम मीटिंग का आयोजन, लंबित मामलों को जल्द निपटाने और सुरक्षा कड़े करने का एसपी ने दिया निर्देश
