Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव के दौरान गोलीबारी मामला: झामुमो नेता शिवम आजाद पार्टी से निलंबित

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में नगर निगम चुनाव के उत्साह के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वार्ड संख्या 18...

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में नगर निगम चुनाव के उत्साह के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वार्ड संख्या 18 में हिंसक झड़प के दौरान फायरिंग की घटना हुई.इस घटना में दो व्यक्तियों को गोली लगी है. जिससे पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है. इस तरह की घटना सामने आने के बाद गिरिडीह जिला के झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने आदेश जारी कर हिंसक झड़प की कड़े शब्दों में निंदा की है. जिला समिति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए
आरोपी सदस्य शिवम आजाद की प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उनके पूर्ण निष्कासन के लिए केन्द्रीय समिति, झामुमो, रांची को अनुशंसा भेज दी गई है.

जाने क्या है मामला:

जानकारी के अनुसार, चुनावी रंजिश और आपसी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब झामुमो नेता शिवम आजाद पर दो व्यक्तियों को गोली मारने का आरोप लगा. गोलीबारी की इस घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया.

सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन:

फायरिंग की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. गुस्साए ग्रामीणों और समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. सड़क जाम होने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास तेज कर दिया है. प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *