महिला आरक्षण बिल पर विधायक नीरा यादव का विपक्ष पर निशाना

Giridih: कोडरमा से भाजपा विधायक नीरा यादव ने बुधवार को गिरिडीह के परिषदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों पर...

Giridih: कोडरमा से भाजपा विधायक नीरा यादव ने बुधवार को गिरिडीह के परिषदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. महिला आरक्षण बिल का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि संसद में पारित नहीं हो सका ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा कि इस बिल के जरिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान था, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी और मजबूत होती.

इसे भी पढ़े : जज उत्तम आनंद के हत्यारों लखन वर्मा एवं राहुल वर्मा की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

विपक्ष पर लगाया महिलाओं को अधिकार से वंचित रखने का आरोप

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दल महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखना चाहते हैं और इसी कारण इस महत्वपूर्ण बिल का समर्थन नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है और यह बिल उसी दिशा में एक अहम कदम था. बिल का विरोध कर जश्न मनाना उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण यह बिल पास नहीं हो सका, जो महिलाओं के हित के खिलाफ है, और भाजपा आगे भी उनके अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करती रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *