‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन भी मजबूत पकड़, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

News Desk : अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों की पहली पसंद...

News Desk : अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी इस फिल्म ने रिलीज के बाद से लगातार अच्छी कमाई की है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. हालांकि मंगलवार के मुकाबले इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 78.06 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

इसे भी पढ़े : 23 अप्रैल 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि पर मेहरबान है किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

फिल्म ने अपने पेड प्रीमियर से 3.75 करोड़ और पहले दिन 12.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी. इसके बाद शनिवार को 19 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ की जबरदस्त कमाई की. सोमवार को 6.75 करोड़ और मंगलवार को 8 करोड़ का कलेक्शन कर फिल्म ने रफ्तार बनाए रखी. अब ‘भूत बंगला’ 100 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब है, जिसके लिए इसे करीब 22 करोड़ और कमाने होंगे. साथ ही यह फिल्म शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ने से भी बस थोड़ी दूरी पर है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म यह मुकाम हासिल कर लेगी और 2026 की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी मजबूत जगह बना लेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *