Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोयला चोरी के खिलाफ कार्रवाई, कबरीबाद कोल माइंस से कोयला तस्करी में प्रयुक्त 15 बाइक जब्त

Giridih: कोयला चोरी के खिलाफ सीसीएल की टीम ने गुरुवार की सुबह खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सीसीएल प्रबंधन के नेतृत्व में...

Giridih: कोयला चोरी के खिलाफ सीसीएल की टीम ने  गुरुवार की सुबह खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सीसीएल प्रबंधन के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना पुलिस, सीसीएल सुरक्षा बल और होमगार्ड के जवानों ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर कोयला तस्करी में इस्तेमाल हुई 15 बाइक जब्त किया है.

इसे भी पढ़ें: आधी रात को कोडरमा स्टेशन पार्किंग में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू

यह कार्रवाई गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद माइंस में की गई है. इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, गिरिडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना पुलिस, सीसीएल सुरक्षा बल और होमगार्ड के जवान कबरीबाद पहुंचे. यहां पर बाइक से कोयला तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 बाइक जब्त किया गया. हालांकि, कोयला तस्कर भागने में सफल हो गए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *