पलामू: चैनपुर सड़क दुर्घटना में पति की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल

Palamu: पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरसिमी गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. इस हादसे में एक व्यक्ति...

Palamu: पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरसिमी गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.मृतक की पहचान 62 वर्षीय मुनीफ अंसारी के रूप में हुई है, जो बभंडी बेनिडीह गांव के निवासी थे. उनकी 55 वर्षीय पत्नी मतिमा बीबी का इलाज फिलहाल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

जानें पूरा मामला

परिजनों के अनुसार, मुनीफ अंसारी अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए लूना मोटरसाइकिल से मेदिनीनगर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुनीफ अंसारी को मृत घोषित कर दिया.

थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया

चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश कर रही है.इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है.

ALSO READ:  बीयर लवर्स अलर्ट! बढ़ती गर्मी के बीच सप्लाई पर खतरा 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *