लापता होने के बाद डैम में मिला वृद्ध महिला का शव

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के पुरनाडीह स्थित भवमरवा डैम से गुरुवार को एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया....

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के पुरनाडीह स्थित भवमरवा डैम से गुरुवार को एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान 75 वर्षीय यशोदा देवी, ग्राम खांडी के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और बुधवार से लापता थी. परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी वह घर से गायब हो चुकी थी.

गुरुवार को स्थानीय लोगों की नजर डैम में शव पर पड़ी, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए.

ALSO READ: अब दिल्ली-बेंगलुरु के बड़े अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज : झारखंड के 7 लाख कर्मचारियों को अनलिमिटेड स्वास्थ्य सुरक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *