रिकॉर्ड तोड़ मतदान : पश्चिम बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्ड 91.35% मतदान

Record-breaking voter turnout: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया. निर्वाचन आयोग के पोलिंग ट्रेंड्स के...

Record-breaking voter turnout: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया. निर्वाचन आयोग के पोलिंग ट्रेंड्स के अनुसार शाम तक राज्य में लगभग 91.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं और ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. राज्य के विभिन्न जिलों में मतदान प्रतिशत काफी ऊंचा रहा. कई जिलों ने 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज कर सक्रिय जनभागीदारी का संकेत दिया. चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके कारण अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें : रामगढ़ पुलिस की नई पहल: अब थानों में तय होगा ‘टास्क ऑफ द डे’, लापरवाही पर गिरेगी गाज

जिलावार मतदान प्रतिशत

निर्वाचन आयोग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रमुख जिलों में मतदान इस प्रकार रहा

अलीपुरद्वार – 90.06%

बांकुरा – 91.21%

बीरभूम – 93.08%

कूचबिहार – 93.73%

दक्षिण दिनाजपुर – 94.37%

दार्जिलिंग – 87.75%

जलपाईगुड़ी – 92.57%

दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे

पहले चरण के मतदान में दक्षिण दिनाजपुर जिले ने सबसे अधिक 94.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया. वहीं कूचबिहार और बीरभूम भी 93 प्रतिशत से अधिक मतदान के साथ आगे रहे. दूसरी ओर दार्जिलिंग में सबसे कम 87.75 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, हालांकि यह प्रतिशत भी काफी अच्छा माना जा रहा है.

महिलाओं और युवाओं में उत्साह

मतदान केंद्रों पर महिलाओं, बुजुर्गों और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की लंबी कतारें नजर आईं. कई जगहों पर महिलाएं सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंच गई थीं. चुनाव आयोग की ओर से दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं.

यह भी पढ़ें : सिमडेगा की शिवांगी कुमारी बनीं झारखंड स्टेट टॉपर, जिले का नाम किया रोशन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पहले चरण के मतदान को लेकर केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की तैनाती की गई थी. संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहे. कुछ मतदान केंद्रों पर छिटपुट घटनाएं हुईं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *