Koderma: जैक 10वीं बोर्ड में जयनगर की बेटी राजनंदनी कुमारी ने इतिहास रचते हुए जिला टॉपर बनी हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होते ही जयनगर प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई.
परिवार और मेहनत से मिली सफलता
जयनगर के सोनपुरा स्थित अपग्रेड हाई स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा राजनंदनी कुमारी ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर कोडरमा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं दूसरे स्थान पर मरकच्चो के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा अर्पणा कुमारी ने 483 अंक प्राप्त किए हैं. तीसरे स्थान पर जयनगर के सोनपुरा स्थित अपग्रेड हाई स्कूल, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हाई स्कूल जयनगर, सातवें और आठवें स्थान पर अपग्रेड हाई स्कूल डुमरडीहा है. नौवें स्थान में प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल मरकच्चो का नाम शामिल है, तो वहीं दसवें स्थान पर डोमचांच के फुलवरिया हाई स्कूल के छात्र प्रभु यादव (पिता संजय यादव, निवासी धरगांव) का नाम शामिल है.
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजनंदनी कुमारी, पिता दिनेश यादव एवं माता बीना देवी की पुत्री हैं. साधारण परिवार से आने वाली इस छात्रा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. उनके पिता एक ट्रैक्टर चालक हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी.
ALSO READ: रिकॉर्ड तोड़ मतदान : पश्चिम बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्ड 91.35% मतदान
