सरकार जवाब दे!- दीपक प्रकाश का तीखा हमला, जगन्नाथपुर हत्या पर घेरा

RANCHI: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है. भाजपा नेता दीपक प्रकाश...

RANCHI: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है. भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने इस घटना पर हेमंत सरकार को घेरते हुए तीखे सवाल उठाए हैं.
दीपक प्रकाश ने कहा कि राजधानी के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल में इस तरह की जघन्य वारदात होना बेहद गंभीर है. उन्होंने सवाल किया कि जब मंदिर तक सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

कानून-व्यवस्था पर हमला

कानून-व्यवस्था पर हमला, सरकार पर लापरवाही का आरोपउन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. “सरकार मूकदर्शक बनी हुई है और अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं,” उन्होंने आरोप लगाया.

दीपक प्रकाश ने इस घटना को प्रशासनिक विफलता करार देते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी.

ALSO READ: अब नहीं होगी बिजली बिल की झंझट: स्मार्ट मीटर से घर बैठे ट्रैक करें खपत, प्रीपेड पर मिलेगा 3% डिस्काउंट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *