Gumla:उपायुक्त के हाथों अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरण

Gumla: शुक्रवार को समाहरणालय गुमला में उपायुक्त दिलेश्वर महतो के हाथों अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. यह नियुक्ति...

Gumla: शुक्रवार को समाहरणालय गुमला में उपायुक्त दिलेश्वर महतो के हाथों अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. यह नियुक्ति जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में की गई है. इस क्रम में स्व० सतीश उरांव,लिपिक,अंचल कार्यालय बसिया के आश्रित मनीष उरांव को समाहरणालय गुमला अंतर्गत निम्न वर्गीय लिपिक के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया.

उपायुक्त ने नियुक्त कर्मी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

उपायुक्त ने बताया कि यह नियुक्ति निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अधीन की गई है. नियुक्त कर्मी को एक माह के भीतर संबंधित कार्यालय में योगदान करना अनिवार्य होगा तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे. इस अवसर पर उपायुक्त ने नियुक्त कर्मी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

ALSO READ: रजरप्पा मंदिर मामले में हाजिर हुए तीन आईएएस 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *