नकली पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Palamu: एसपी कपिल चौधरी के कड़े निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने दिसंबर 2025 में हुई लूटपाट की घटना...

Palamu: एसपी कपिल चौधरी के कड़े निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने दिसंबर 2025 में हुई लूटपाट की घटना का आज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों की पहचान चीकू कुमार और डब्लू कुमार के रूप में हुई है, जो शहर थाना क्षेत्र के रेडमा के निवासी बताए जा रहे हैं.

नकली हथियार से दिया वारदात को अंजाम

थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिसंबर 2025 को इन दोनों आरोपियों ने रेडमा स्थित ‘माही फिश एक्वेरियम’ के संचालक और एक अंडा दुकानदार को अपना निशाना बनाया था. अपराधियों ने नकली पिस्टल का डर दिखाकर दुकानदारों से पैसे लूटे और मौके से फरार हो गए थे. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पीड़ितों ने शहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

Also Read: गुमला : 108 में 15 बार लगाया कॉल, नहीं हुआ रिसीव, रिम्स ले जाने के क्रम में महिला की मौत

तकनीकी इनपुट से मिली सफलता

लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस लगातार इन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चीकू और डब्लू को धर दबोचा. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *