Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक आते ही उन्हें “गांव की सरकार” याद आ गई है. उन्होंने इसे दिखावा और राजनीतिक कदम बताते हुए कहा कि पिछले चार सालों में राज्य सरकार ने पंचायतों के लिए कोई खास काम नहीं किया. आदित्य साहू ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के 4342 पंचायतों को 2254 करोड़ रुपए दिए हैं, यानी हर पंचायत को करीब 52 लाख रुपए मिलेंगे. लेकिन राज्य सरकार इस राशि का श्रेय लेने में लगी है, जबकि यह पैसा केंद्र की देन है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें : नक्सल प्रभावित इलाके से निकली सफलता की मिसाल, प्रीति कुमारी ने पलामू किया टॉप
चार सालों में गांवों के लिए क्या काम हुआ? : आदित्य साहू
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मुखिया सम्मेलन में गांव के विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जनता यह नहीं भूली है कि पिछली बार पंचायत चुनाव को लंबे समय तक टाला गया था. साहू ने सवाल उठाया कि आखिर चार साल में गांवों के लिए क्या काम हुआ? इसका जवाब सरकार को देना चाहिए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इतनी बड़ी राशि पहले कभी पंचायतों को नहीं मिली थी और यह प्रधानमंत्री की सोच का परिणाम है. यह पैसा गांवों के विकास और गरीब, मजदूर व वंचित वर्ग की भलाई के लिए है, इसलिए इसका सही उपयोग होना चाहिए.
यह भी पढ़ें : हजारीबाग: बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े बड़ी लूट, सात करोड़ का सोना और 5 लाख नकद लेकर फरार हुए अपराधी
