Pakur: पाकुड़ जिले में काफी गर्मी और लू को देखते हुए सिविल सर्जन ने लोगों को सलाह दी है कि इस कड़ी धूप एवं लू में बचने के लिए बेवजह घर से बाहर न निकलें. जो भी आवश्यक काम है वह सुबह और शाम को ही करें. सिविल सर्जन ने कहा कि अगर कोई इमरजेंसी काम रहने पर ही घर से बाहर निकलें. बाहर निकलते समय छतरी का प्रयोग अवश्य करें. साथ ही शरीर में कॉटन के लूज कपड़े तथा हल्के रंग का कपड़े का इस्तेमाल करें. इससे गर्मी का प्रभाव कम पड़ेगा. साथ ही साथ खाने पीने में तरल पदार्थ सेवन करें. बीच-बीच में नमक चीनी के घोल, ORS, तरबूज फल आदि का सेवन करने की भी सिविल सर्जन ने सलाह दी. उन्होंने कहा की फिर भी धूप या लू लगता है तो छांव में लेटकर शरीर को ठंडा पानी से पोछें तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डॉक्टर को दिखाएं. स्वास्थ्य विभाग गर्मी एवं लू को लेकर सतर्क है और तैयारी पूरी है.
यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव से पहले ‘गांव की सरकार’ आई याद : आदित्य साहू का हेमंत सरकार पर निशाना
