अपराध पर सख्ती: 24 घंटे में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम, एसपी डॉ. विमल कुमार ने दिए सख्त निर्देश

Giridih: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह सख्त मोड में नजर आ रही है. इसी क्रम में...

SP Dr. Vimal Kumar
एसपी ने की थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों के साथ बैठक

Giridih: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह सख्त मोड में नजर आ रही है. इसी क्रम में गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने जिला मुख्यालय में सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. बैठक में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए गए.
एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में अपराध की घटना नहीं होनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी कारणवश कोई घटना घटती है, तो संबंधित थाना पुलिस 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई से ही आम जनता का विश्वास पुलिस पर कायम रहता है.

क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

बैठक के दौरान सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया. खासकर बैंक, सीएसपी केंद्र, जेवरात की दुकानें और अन्य ऐसे स्थान जहां नकद या मूल्यवान सामान रखे जाते हैं, वहां नियमित निगरानी रखने को कहा गया. संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए.

जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश

इसके अलावा, एसपी ने दागी अपराधियों और हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे अपराधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए, ताकि वे दोबारा किसी आपराधिक घटना को अंजाम न दे सकें. वहीं, बैठक में डॉ. विमल कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की भी हिदायत दी. उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और तत्परता ही अपराध पर नियंत्रण का सबसे प्रभावी माध्यम है.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: कैदी ने अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जेल से लाया गया था इलाज के लिए, पहले भी कर चुका था सुसाइड का प्रयास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *