Jamshedpur: जमशेदपुर में शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आई. यहां एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रहे एक कैदी ने शुक्रवार को अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए. मृतक कैदी की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है. उसे रविवार को घाघीडीह केंद्रीय कारा में गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश के बाद गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को अशोक कुमार ने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों के अनुसार, उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान कैदी ने सुरक्षाकर्मी से हाथ छुड़ाकर कूद गया. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में अस्पताल में भर्ती एक कैदी, जिसने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है.
यह भी पढ़ें : लातेहार : भगेया पंचायत में नया सर्वे में गलत नाम दर्ज होने से सरकारी जमीन पर कब्जा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
