गुमला : अवैध हड़िया-दारू के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, साप्ताहिक बाजार में ही किया गया नष्ट

Gumla: पालकोट थाना क्षेत्र के बघमा साप्ताहिक बाजार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हड़िया-दारू को मौके पर ही नष्ट...

Gumla: पालकोट थाना क्षेत्र के बघमा साप्ताहिक बाजार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हड़िया-दारू को मौके पर ही नष्ट कर दिया. यह अभियान थाना प्रभारी तरुण कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. जानकारी के अनुसार, साप्ताहिक बाजार में चोरी-छिपे हंडिया दारू बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी. इसी सूचना के आधार पर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने पुलिस बल के साथ बाजार पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान अवैध रूप से बेचे जा रहे हंडिया दारू को जब्त कर बाजार में ही नष्ट कर दिया गया.

यह भी पढ़ें : अपराध पर सख्ती: 24 घंटे में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम, एसपी डॉ. विमल कुमार ने दिए सख्त निर्देश

पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप

थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशा का कारोबार खासकर ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए पुलिस सतर्क है. उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया और अवैध रूप से नशा बेचने वालों में डर का माहौल देखा गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में नशे पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर: कैदी ने अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जेल से लाया गया था इलाज के लिए, पहले भी कर चुका था सुसाइड का प्रयास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *