Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: सड़क पार कर रही 6 वर्षीय बच्ची को टेम्पू ने कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौत...

Koderma Road Accident

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. घटना से इलाके में शोक की लहर है. मृतक बच्ची की पहचान सोनम कुमारी (पिता रामचंद्र यादव) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात सोनम चंदवारा-पाण्डेयबारा मुख्य मार्ग पर अपने घर के पास सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान चंदवारा से चौपारण की ओर जा रहे खाद से लदे तेज रफ्तार टेम्पू (जेएच 12 एल 1196) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद टेम्पू चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया.

टेम्पू जब्त कर पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई 

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मासूम की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई. चंदवारा पुलिस ने फरार टेम्पू चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है.

यह भी पढ़ें: आंदोलन कर रहे छात्र करेंगे सरकार से बात, समय और जगह कल होगा तय – Newswave Jharkhand

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *