Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, चार चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद

Saraikela: सरायकेला-खरसावाँ जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. उपायुक्त...

Saraikela: सरायकेला-खरसावाँ जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में गुरुवार को खरसावां थाना क्षेत्र में छापामारी की गई.

पुनीदा और गांगुडीह में चला अभियान

खरसावां थाना के ग्राम पुनीदा एवं गांगुडीह में उत्पाद विभाग की टीम ने विधिवत छापेमारी अभियान संचालित किया. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने जंगली इलाकों में चल रहे अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी. चार अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया तथा लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया. मौके से शराब बनाने के बर्तन, ड्रम और भट्ठियों को भी नष्ट कर दिया गया. बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जप्त कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें : 33 घंटे के भीतर चालू हुई डीपीएस बोकारो की कैंटीन, प्रशासन ने खोली सील

संचालकों पर होगी कार्रवाई

उत्पाद विभाग ने बताया कि संबंधित अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. संचालकों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ जिले में निरंतर अभियान चलाने का निर्देश दिया है. बंगाल सीमा से सटे इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने आमलोगों से अपील की है कि अवैध शराब की सूचना डायल-112 या उत्पाद विभाग को दें. सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें : झारखंड की पंचायतों पर बरसा धन, रामगढ़-कोडरमा बने विकास के रोल मॉडल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *