Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

33 घंटे के भीतर चालू हुई डीपीएस बोकारो की कैंटीन, प्रशासन ने खोली सील

Bokaro: गुरुवार को एक प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कथित अनियमितताओं के आरोप में सीलबंद की गई डीपीएस बोकारो की कैंटीन 33 घंटे...

DPS Bokaro canteen
डीपीएस बोकारो की कैंटीन

Bokaro: गुरुवार को एक प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कथित अनियमितताओं के आरोप में सीलबंद की गई डीपीएस बोकारो की कैंटीन 33 घंटे के भीतर फिर से सामान्य हो गई. गुरुवार को सील लगाने वाली खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुलाब लकड़ा ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी जया कुमारी और सेक्टर-4 थाना पुलिस बल की मौजूदगी में लगाई गई सील को खोल दिया. शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई.

तोड़ दी गई कैंटीन सील

बैठक में उक्त दोनों महिला पदाधिकारियों, आउटसोर्स पर डीपीएस बोकारो में कैंटीन के संचालक तथा विद्यालय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील की गई कैंटीन खोलने की कार्रवाई शुरू की गई. कैंटीन के संचालक एवं विद्यालय प्रतिनिधियों की ओर से वैध अनुज्ञप्ति होने की अद्यतन जानकारी दी गई. साथ ही, कैंटीन संचालक ने आगे भी प्राप्त दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किए जाने की कटिबद्धता व्यक्त की.

इसके बाद देर शाम लगभग 7.30 बजे विद्यालय की कैंटीन को खोल दिया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लकड़ा ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में अन्य अधिकारियों तथा विद्यालय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वयं कैंटीन की सील तोड़कर उसका दरवाजा खोला. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बगैर किसी पूर्व सूचना के आनन-फानन में उक्त कैंटीन को पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे सील कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: स्वच्छता में चमका तेलोडीह पंचायत: 10 लाख का सम्मान, मुख्यमंत्री के हाथों मुखिया शब्बीर आलम हुए सम्मानित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *