Ranchi : झारखंड सरकार ने किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और खेती को आधुनिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत कृषक समूहों और महिला स्वयं सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. सरकार का उद्देश्य किसानों को रियायती दरों पर ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराना है, ताकि उत्पादन बढ़े और खेती आसान हो सके.
Also Read : JPSC JET 2026: छह शहरों में 434 केंद्रों पर कल होगी परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतजाम
सब्सिडी का लाभ और योजना की प्रमुख शर्ते
इस योजना के तहत दो तरह से लाभ दिया जाएगा. पहले, जो समूह नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, उन्हें 34 से 40 एचपी क्षमता का ट्रैक्टर और कम से कम दो कृषि यंत्र खरीदने होंगे. इस पैकेज की लागत करीब 10 लाख रुपये होगी, जिस पर ट्रैक्टर पर 50 फीसदी और यंत्रों पर 80 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी. अधिकतम 5 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा. वहीं जिन समूहों के पास पहले से ट्रैक्टर है, वे केवल कृषि यंत्र खरीद सकते हैं, जिसमें 80 फीसदी या अधिकतम 2 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी.
Also Read : चाईबासा कोषागार से लाखों की अवैध निकासी का खुलासा, जांच शुरू, प्रशासन में हड़कंप
इन समूहों को मिलेगा योजना का लाभ
• योजना का लाभ व्यक्तिगत किसानों के बजाय समूहों को दिया जाएगा
• कृषक समूह और महिला स्वयं सहायता समूह
• पानी पंचायतें और जलछाजन समितियां.
• लैम्पस, पैक्स और कृषक उत्पादक संगठन
