BOKARO: पिछले कई दिनों से लापता हुई एक महिला का शव बरामद हुआ है. शनिवार को महिला शव चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जमनिया नदी में बोरे में बंद तैरता हुआ मिला.महिला की पहचान बेबी देवी के रूप में हुई.वह मूल रूप से चास थाना क्षेत्र,यदुवंश नगर की रहने वाली थी.उल्लेखनीय है कि महिला के पति ने चास थाना में दर्ज उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
जानकारी के मुताबिक महिला के परिजनों को पहले ही एक संदिग्ध फोन कॉल आया था,जिससे अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है.
ALSO READ: 10 करोड़ खर्च के बाद भी खाली पड़ा ओरमांझी का गिद्ध प्रजनन केंद्र, कागजों में ही उड़ रहे ‘संरक्षण’
