तार चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Pakur: नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिजली के तार चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में...

Pakur: नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिजली के तार चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

नगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 87/26 के तहत कार्रवाई करते हुए बिजली तार चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 21 वर्षीय विक्की मंडल के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमसर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.

रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को ज्यूडिशल कॉलोनी के पास स्थित एक बंद पड़े मकान में चोरी की घटना को अंजाम देते समय आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया.

Also Read: JPSC JET 2026: छह शहरों में 434 केंद्रों पर कल होगी परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतजाम

कानूनी कार्रवाई

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *