दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर लंबे समय तक करता रहा शोषण

Simdega: महिला थाना पुलिस ने दिव्यांग महिला के साथ यौन शोषण के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में...

Simdega: महिला थाना पुलिस ने दिव्यांग महिला के साथ यौन शोषण के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि ठेठईटांगर थाना क्षेत्र की एक दिव्यांग महिला के साथ गुमला जिले के पालकोट निवासी मनोरंजन एक्का लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. इस दौरान आरोपित महिला को अपने साथ चाईबासा में भी रखता था और महिला को मिलने वाली दिव्यांगता पेंशन की राशि भी खुद ले लेता था.

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में आरोपित ने महिला को छोड़कर दूसरी शादी कर ली. इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि मनोरंजन एक्का ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ यौन शोषण किया.

ALSO READ: चार लोगों ने कबूला- विनय चौबे को दिए गए बैग भर-भर के पैसे, करोड़ो रुपए की रकम को दिया गया शगुन का नाम 

शिकायत दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *