गिरिडीह में गर्मी से राहत के लिए प्याऊ शुरू, राहगीरों को मिल रहा मुफ्त शर्बत और ठंडा पानी

Giridih: गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कोयलांचल चैम्बर ऑफ कॉमर्स (KCCI) एवं आरसीएम वंडर वर्ल्ड के...

Giridih: गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कोयलांचल चैम्बर ऑफ कॉमर्स (KCCI) एवं आरसीएम वंडर वर्ल्ड के संयुक्त तत्वावधान में बरगंडा रोड स्थित आरसीएम वंडर वर्ल्ड के बाहर अस्थायी प्याऊ का भव्य उद्घाटन किया गया. इस प्याऊ का उद्घाटन KCCI के अध्यक्ष राहुल बर्मन एवं आरसीएम के टेक्निकल एडवाइजर पवन केड़िया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

राहगीरों के बीच शीतल पेय का वितरण

उद्घाटन के बाद मौके पर मौजूद सैकड़ों राहगीरों के बीच शीतल जल, सत्तू का शर्बत, मैंगो शर्बत और गुड़-चना का वितरण किया गया. भीषण गर्मी में यह पहल लोगों के लिए काफी राहत भरी साबित हो रही है.

दो महीने तक चलेगा प्याऊ संचालन

इस अवसर पर राहुल बर्मन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में इस प्रकार के अस्थायी प्याऊ का संचालन किया जाता है, जो लगभग दो माह तक चलता है. इस वर्ष भी इसकी शुरुआत कर दी गई है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

Also Read: गिरिडीह के तेलोडीह पंचायत को राज्य में पहला स्थान, 10 लाख के सम्मान के साथ बना मिसाल

सुबह 9 से रात 9 बजे तक मिलेगी सेवा

उन्होंने बताया कि यह प्याऊ प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संचालित रहेगा. यहां प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के शर्बत जैसे सत्तू, मैंगो और ऑरेंज शर्बत के साथ-साथ मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा.

कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान KCCI के संरक्षक एवं वंडर वर्ल्ड के संचालक अरविंद कुमार सहित गोपालदास भदानी, विकास गुप्ता, राजेश गुप्ता, धर्म प्रकाश, अमरनाथ मंडल, राहुल कुमार, रवि कुमार, संजय बर्णवाल, सीताराम, सुबर्जित चटर्जी, अरुण गुप्ता, प्रदीप मंडल, अजय प्रसाद, संटू कुमार, मनोहर कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

सेवा भाव का संदेश

गौरतलब है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में इस तरह की सामाजिक पहल लोगों को राहत देने के साथ-साथ सेवा भाव का भी संदेश देती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *