सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, मृतकों के परिजनों से मिले विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन

Lohardaga: कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर नवा टोली के पास 24 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में कोलसिमरी रोन्हीया टोली निवासी किशुन भगताइन,...

Lohardaga: कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर नवा टोली के पास 24 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में कोलसिमरी रोन्हीया टोली निवासी किशुन भगताइन, निरंजन उरांव और किशोर भगत की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विधायक ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

घटना की जानकारी मिलते ही लोहरदगा विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया.

सरकारी सहायता का भरोसा

विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवारों को जल्द ही 1 लाख रुपये का सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही पेंशन, आवास और राशन जैसी जरूरी सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी ताकि परिवार को जीवनयापन में परेशानी न हो.

Also Read: दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर लंबे समय तक करता रहा शोषण

प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

डॉ. उरांव ने प्रशासन को निर्देश दिया कि मुआवजा और अन्य लाभों की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवारों तक समय पर पहुंचना चाहिए.

लोगों ने जताई उम्मीद

विधायक के आश्वासन के बाद परिजनों ने राहत महसूस की और जल्द सहायता मिलने की उम्मीद जताई.

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, संजय कुमार, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन असलम अंसारी, पंचायत अध्यक्ष इकबाल अंसारी, रंजन उरांव, महावीर उरांव, ललिता उरांव, चुन्नी उरांव, रतिया उरांव समेत कई लोग उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *