स्कूल बस के खलासी को हाइवा ने कुचला, मौके पर ही मौत

Palamu: जिले के रेहला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूल बस के खलासी की जान चली...

Palamu: जिले के रेहला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूल बस के खलासी की जान चली गई. मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूल बस के सहायक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद आक्रोश, जांच शुरू

घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया और पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में भारी वाहनों की अनियंत्रित गति और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ALSO READ: गिरिडीह में ओवरलोडिंग पर बड़ा प्रहार: अहले सुबह छापेमारी, 5 वाहन जब्त, प्रशासन का साफ संदेश, अब नहीं चलेगी मनमानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *