झुमका गिरा बरेली के बाजार में, भाजपा गिरी जनता की नजरों में : राकेश सिन्हा

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा की जन आक्रोश रैली पर तंज कसा है. उन्होंने...

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा की जन आक्रोश रैली पर तंज कसा है. उन्होंने भाजपा की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए कहा- “जितना बरेली के बाजार में झुमका नहीं गिरा, उससे कहीं ज्यादा देश में भाजपा गिर गई है.” कांग्रेस ने इस रैली को पूरी तरह से “जनता के बिना निकली रैली” करार देते हुए इसे एक राजनीतिक दिखावा और जनता की भावनाओं को भटकाने की साजिश बताया.

यह भी पढ़ें : जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा: दान पेटी से चोरी करते गार्ड ने देखा, पहचान छिपाने के लिए कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार

कांग्रेस ने लगाए आरोप

राकेश सिन्हा ने कहा कि जो पार्टी वर्षों तक महिला आरक्षण को ठंडे बस्ते में डालती रही, वही आज “नारी शक्ति वंदन” के नाम पर श्रेय लेने का प्रयास कर रही है. यह जनता को गुमराह करने का साफ प्रयास है. “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लागू करने में भाजपा की मंशा संदिग्ध है. इसे परिसीमन से जोड़कर 2029 तक टालने की योजना केवल चुनावी लाभ लेने का एक तरीका है.

यह भी पढ़ें : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री ने विधायक के खिलाफ दर्ज कराया मामला

ज्वलंत मुद्दों पर चुप्पी

रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि देश और राज्य की महिलाएं आज महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा जैसे गंभीर संकटों से जूझ रही हैं. भाजपा इन असली समस्याओं पर चुप्पी साधकर केवल रैलियों के जरिए माहौल बनाने में जुटी है. भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है. एक तरफ वे महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं और दूसरी तरफ बढ़ते अपराधों पर मौन साधे रहते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *