झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री ने विधायक के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Ranchi/Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने वर्तमान विधायक (80-गढ़वा विधानसभा...

Ranchi/Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने वर्तमान विधायक (80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र) सत्येंद्र नाथ तिवारी के विरुद्ध गढ़वा थाना में केस दर्ज कराया है. विधायक पर सार्वजनिक मंच से अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने, छवि धूमिल करने और आपराधिक धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

पूर्व मंत्री का आरोप- प्रेस वार्ता में की गई टिप्पणी

शिकायतकर्ता मिथिलेश कुमार ठाकुर के अनुसार।यह घटना 22 अप्रैल की है. आरोप है कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने उनके विरुद्ध बेहद आपत्तिजनक और निराधार शब्दों का प्रयोग किया. शिकायत में विधायक द्वारा कहे गए कुछ कथित कथनों का उल्लेख किया गया है. जिनमें कहा गया है कि डकैती करने वाला और जमीन लूटने में कमीशन खाने वाला बताया गया. उनके परिवार और पहचान पर सवाल उठाते हुए अपमानजनक टिप्पणी की गई. उन्हें अपराधिक प्रवृत्ति का आदमी कहकर संबोधित किया गया.

Also Read: रांची: SSP ने भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि विधायक के इस संबोधन को स्थानीय डिजिटल मीडिया चैनलों और फेसबुक पेजों पर प्रसारित किया गया है. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इन वीडियो साक्ष्यों को सुरक्षित किया जाए और संबंधित प्लेटफॉर्म से तकनीकी विवरण प्राप्त किए जाएं.

मानसिक पीड़ा और जान-माल का खतरा

आवेदन में कहा गया है कि विधायक के इन झूठे और मनगढ़ंत बयानों से शिकायतकर्ता की सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरी क्षति पहुंची है. मिथिलेश ठाकुर ने आशंका जताई है कि इस प्रकार के बयानों से समाज में उनके प्रति घृणा फैल सकती है और उनके जान-माल पर खतरा पैदा हो सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *