पलामू में सनसनी: जमीन कारोबारी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, बाद में नग्न अवस्था में मिला शव

PALAMU: जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. शहर के जाने-माने जमीन कारोबारी विनीत तिवारी का पहले...

PALAMU: जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. शहर के जाने-माने जमीन कारोबारी विनीत तिवारी का पहले शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में अपहरण किया और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. विनीत का शव रविवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में नग्न अवस्था में बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

फिल्मी अंदाज में वारदात को दिया अंजाम:

घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब अज्ञात अपराधियों ने विनीत तिवारी को अपना निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से, फिल्मी स्टाइल में विनीत का अपहरण किया.अपहरण की खबर मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन में परिजन शहर थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. परिजनों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पलामू एसपी से भी मुलाकात की और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी. परिजनों ने आशंका जताई थी कि जमीन विवाद या आपसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

ALSO READ: खूंटी: बेटे को गोली लगने के बाद भी डकैतों से मुकाबला करता रहा पिता, एक अपराधी पकड़ा गया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *