रांची: रांची जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता बी.के. राय का निधन हो गया है. रविवार को इसके निधन की सूचना मिलते ही सिविल कोर्ट परिसर में सन्नाटा पसर गया. बी.के. राय रांची सिविल कोर्ट के उन पुराने और अनुभवी अधिवक्ताओं में गिने जाते थे जिन्होंने न केवल कानून की बारीकियों को समझा बल्कि हमेशाजूनियर वकीलों का मार्गदर्शन भी किया.
एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया अपूरणीय क्षति
जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में वे अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते थे. उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए रांची जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने इसे एसोसिएशन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है. दिवंगत बी के राय अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय के लिए जाने जाते थे.
Also Read: रांची में देश के दूसरे जीएसटी ट्रिब्यूनल का आगाज़, अब हाईकोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत
