रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित रांची दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की परिधि को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. इस संबंध में एसडीओ सदर रांची द्वारा मंगलवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं. सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, निर्धारित समय सीमा के भीतर एयरपोर्ट और उसके आसपास के आसमान में किसी भी प्रकार के कमर्शियल या प्राइवेट ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी. साथ ही पैराग्लाइडिंग की अनुमति नहीं होगी, इसके अलावा गर्म हवा के गुब्बारे उड़ाना भी वर्जित रहेगा. यह प्रतिबंध 26 फरवरी की सुबह छह बजे से रात के दस बजे तक रहेगी.
Home » झारखण्ड » रांची » राष्ट्रपति के रांची आगमन को लेकर सुरक्षा सख्त: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित
राष्ट्रपति के रांची आगमन को लेकर सुरक्षा सख्त: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित
रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित रांची दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. राष्ट्रपति के...
सम्बंधित ख़बरें
