झारखंड वुशु व सेपक टकरा संघ ने खिलाड़ियों और कोचों का किया सम्मान

Ranchi: झारखंड वुशु एसोसिएशन एवं सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से खिलाड़ियों एवं कोचों के सम्मान में समारोह आयोजित किया...

Ranchi: झारखंड वुशु एसोसिएशन एवं सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से खिलाड़ियों एवं कोचों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया.

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

समारोह में बताया गया कि पिछले सत्र में झारखंड के वुशु खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 64 राष्ट्रीय पदक जीते, जिनमें 12 स्वर्ण, 23 रजत और 29 कांस्य पदक शामिल हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने 7 पदक हासिल किए, जिनमें 3 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं. खिलाड़ियों ने जॉर्जिया, ग्रीस और चीन में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी राज्य और देश का नाम रोशन किया. इसके अलावा रांची में आयोजित 25वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप में झारखंड टीम ने डबल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया.

ALSO READ: अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद इरफान अंसारी का बयान- बंगाल में मजबूत होगी कांग्रेस

कोचों को भी किया गया सम्मानित

इस अवसर पर कोच शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, बासुदेव टोप्पो और अमरेंद्र दत्त द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक मुख्य अतिथि तथा शिवेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

समारोह में प्रो. मुकुंद मेहता, उदय साहू, सुनील सूर्यांत, चंचल भट्टाचार्य, विभूति भूषण अमर, मनोज महतो, राजकुमार जैन, अनिका सिंह, रमोला घोष, सुहीद घोष, राजीव रंजन, कार्तिक राम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन शिवेन्द्र दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंचल भट्टाचार्य ने किया. आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से खिलाड़ियों और कोचों का उत्साहवर्धन होता है तथा उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *