Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद एक राजनीतिक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे सुधारों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिस पर गहलोत ने संतोष जताते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की.
स्वास्थ्य क्षेत्र के सुधारों पर चर्चा
इरफान अंसारी के अनुसार, अशोक गहलोत ने कहा कि जनहित में किए जा रहे काम ही किसी भी सरकार की असली पहचान होते हैं. उन्होंने झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे सुधारों को सकारात्मक पहल बताया और इसकी सराहना की.
बंगाल चुनाव पर भी हुई बातचीत
दोनों नेताओं के बीच पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर भी लंबी चर्चा हुई. इरफान अंसारी ने बताया कि गहलोत का मानना है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनावी मैदान में सक्रिय है.
कांग्रेस के जनाधार पर भरोसा
मंत्री ने कहा कि पार्टी की नीतियां और काम जनता के बीच भरोसा बना रहे हैं, जिसका असर आने वाले समय में साफ नजर आएगा. उन्होंने संकेत दिया कि राज्य में कांग्रेस का जनाधार धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है.
