Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

स्वास्थ्य विभाग बना ‘जल्लाद’ विभाग, राफिया नाज का हमला, इरफान अंसारी के बयान पर सियासत गरम

Ranchi: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर घमासान तेज हो गई है. भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज...

Rafia Naz
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज

Ranchi: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर घमासान तेज हो गई है. भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के हालिया बयान पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एक स्वास्थ्य मंत्री का काम लोगों की जान बचाना होता है, लेकिन इस तरह “अंतिम संस्कार” जैसे शब्दों का इस्तेमाल बेहद गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील है. राफिया नाज ने तीखे अंदाज में कहा कि जब मंत्री अपने कर्तव्यों से भटक जाते हैं, तो वह रक्षक नहीं बल्कि “जल्लाद” जैसे नजर आते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री एसी कमरों में बैठकर सिर्फ बयान दे रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है.

उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि कई जगहों पर हालात चिंताजनक हैं. राफिया के मुताबिक, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने जैसी घटनाएं सामने आई हैं, तो कहीं मरीजों को उचित सुविधा नहीं मिल पा रही. ग्रामीण इलाकों में आज भी गर्भवती महिलाओं को खाट पर अस्पताल ले जाने की मजबूरी बनी हुई है.

करीब साढ़े तीन करोड़ आबादी के लिए सिर्फ लगभग 2800 डॉक्टर

आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की करीब साढ़े तीन करोड़ आबादी के लिए सिर्फ लगभग 2800 डॉक्टर हैं, जबकि स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के 80% पद खाली पड़े हैं. कई अस्पतालों में नर्सों की भारी कमी है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 40-50% तक संसाधनों की कमी बनी हुई है.

राजनीतिक मोर्चे पर भी राफिया नाज ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधा. उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान को लेकर विपक्ष की सोच साफ हो चुकी है. उनका आरोप है कि कांग्रेस की राजनीति कुछ परिवारों तक सीमित है और आम महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिए खड़ी रही .  अंत में उन्होंने कांग्रेस की महिलाओं से आगे आने की अपील करते हुए कहा, कि अब समय आ गया है कि वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं.

यह भी पढ़ें: महिला से दुष्कर्म के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *