Saraikela: प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर मलय कुमार के निर्देशन में प्रखंड कार्यालय परिसर में आगामी जनगणना कार्य के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया. इसमें नामित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है.
जनगणना के अहम पहलुओं पर फोकस
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गृह सूचीकरण. डेटा संग्रहण की प्रक्रिया. मोबाइल ऐप के उपयोग और फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जा रही है.
Also Read: सरायकेला में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन, पंचायतों में लगे शिविर
सभी प्रगणकों की भागीदारी
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी नामित प्रगणक और पर्यवेक्षक हिस्सा ले रहे हैं. उन्हें अपने कार्यों को गंभीरता. सटीकता और पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं.
दक्षता बढ़ाने पर जोर
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े कर्मियों को पूरी तरह दक्ष बनाना है, ताकि आने वाली जनगणना का कार्य सफल. पारदर्शी और प्रभावी तरीके से संपन्न किया जा सके.
