Click Here
Click Here

सरायकेला में सड़क सुरक्षा अभियान: बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, जुर्माना के साथ हेलमेट भी बांटे

Saraikela: उपायुक्त के निर्देश पर दुगनी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया...

Saraikela: उपायुक्त के निर्देश पर दुगनी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई.

जुर्माना के साथ हेलमेट वितरण

अभियान के दौरान करीब 10 वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया. साथ ही उन्हें हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सुरक्षा नियमों का दिया गया संदेश

वाहन चालकों को हेलमेट पहनने. निर्धारित गति सीमा का पालन करने. नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया.

Also Read: गुमला: DTO और विश्व भ्रमण टीम ने बिना हेलमेट चालकों को सिखाया सुरक्षा का पाठ

आमजनों से भी अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे खुद के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.

अधिकारियों की मौजूदगी

इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो. मोटर वाहन निरीक्षक दिलीप कुमार और रवि प्रसाद समेत सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *