Click Here
Click Here

सफलता : भारतीय टीम में झारखंड की चार बेटियां, एएफसी अंडर-17 महिला फुटबॉल एशियन कप के लिए चयन

Ranchi: चीन में आयोजित होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला फुटबॉल एशियन कप के लिए घोषित भारतीय टीम में झारखंड की चार बेटियों...

Ranchi: चीन में आयोजित होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला फुटबॉल एशियन कप के लिए घोषित भारतीय टीम में झारखंड की चार बेटियों का चयन हुआ है. यह प्रतियोगिता 2 से 8 मई तक यू ताईउ फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर, चीन में आयोजित होगी. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 2 मई को ऑस्ट्रेलिया से, दूसरा मैच 5 मई को जापान से तथा तीसरा मुकाबला 8 मई को लेबनान से खेलेगी. झारखंड से चयनित खिलाड़ियों में एलिजाबेथ लकड़ा, सूरजमणि कुमारी (आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गुमला), अनुष्का कुमारी (आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग) तथा दिव्यानी लिंडा (स्टार वॉरियर्स, रांची) शामिल हैं. सभी खिलाड़ी भारतीय अंडर-17 महिला टीम के साथ चीन के लिए रवाना हो गई हैं.

यह भी पढ़ें : सचिवालय सेवा संघ का बड़ा विरोध : ‘कैडर रिव्यू कमेटी खत्म करो’, 28 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन में मानव श्रृंखला

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को दी शुभकामना

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार, झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर, सचिव गुलाम रब्बानी, विभिन्न जिला खेल पदाधिकारी, कोच बीना केरकेट्टा तथा खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें : बिजली निगम के 55 से अधिक इंजीनियरों को प्रमोशन, कर्मचारियों में खुशी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *