अखंड हरि नाम संकीर्तन से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा संचार के साथ सामाजिक एकता भी होता है मजबूत- डॉ. विजय सिंह गागराई

Chakradharpur: कराईकेला पंचायत के कुम्हारसाईं स्थित श्री श्री हरि संकीर्तन पूजा समिति के तत्वावधान में सोमवार को 91वें वार्षिक 16 प्रहर अखंड...

Chakradharpur: कराईकेला पंचायत के कुम्हारसाईं स्थित श्री श्री हरि संकीर्तन पूजा समिति के तत्वावधान में सोमवार को 91वें वार्षिक 16 प्रहर अखंड श्री श्री हरि संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ हुआ. भक्ति और श्रद्धा के इस महाकुंभ की शुरुआत गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा से हुई. श्रद्धालु हरि मंदिर नदी पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के पश्चात पवित्र जल लेकर मंदिर परिसर लौटे. जलाभिषेक के बाद अखंड कीर्तन प्रारंभ हुआ. पूरा क्षेत्र ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा.

हरि कीर्तन में भाग लेंगे पहुंचे भाजपा वरिष्ठ नेता

हरि कीर्तन में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल एवं समाजसेवी डॉक्टर तुलसी महतो पहुंचे और हरि कीर्तन में भाग लिया. कमेटी के सदस्यों ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा यह 91 वर्ष पुरानी परंपरा कराईकेला की आस्था और संस्कृति की पहचान है. अखंड हरि नाम संकीर्तन से न सिर्फ क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारा भी मजबूत होता है. 1935 से चली आ रही यह परंपरा आगे भी इसी श्रद्धा के साथ चलती रहे, यही प्रभु से प्रार्थना है. समिति के सभी सदस्यों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई.

क्षेत्रवासियों को हरि कीर्तन में शामिल होने की अपील

वहीं, श्री श्री हरि संकीर्तन पूजा समिति, कुम्हारसाईं ने समस्त क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमी जनता से अपील की है, कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें. समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि 1935 से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आएगी. सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को भव्य बनाने के लिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की नामचीन संकीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है. भक्तों को जादू सिंह मुंडा, मनोज दास (ओडिशा), दिलेश्वर प्रधान (झारखंड) और नित्यानंद गोस्वामी (प. बंगाल) के भजनों का आनंद मिलेगा. विशेष आकर्षण के रूप में पश्चिम बंगाल की मनोहारी महिला संप्रदाय, बबलू प्रधान के नेतृत्व में हरि नाम का गुणगान कर रही है.

यह भी पढ़ें: BREAKING : गुमला के इतिहास में सबसे बड़ी लूट : हथियार के बल पर अपराधियों ने आधा किलो सोना लूटा, बाजार मूल्य 50 लाख रूपये से ज्यादा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *