डीजे वाहन की चपेट में किशोर की मौत, दो घायल

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरीडीह गांव में बीती रात डीजे वाहन की चपेट में एक किशोर की मौत हो...

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरीडीह गांव में बीती रात डीजे वाहन की चपेट में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान 10 वर्षीय राज पंडित (पिता राजेश पंडित) के रूप में हुई है, वहीं घायलों में 10 वर्षीय विकास पंडित और 75 वर्षीय सोबरन पंडित शामिल हैं.

अनियंत्रित वाहन ने तीन लोगों को कुचला

मिली जानकारी के अनुसार बगरीडीह गांव निवासी कैलाश दास के पुत्र का घृतढारी समारोह चल रहा था, जिसमें मरकच्चो थाना क्षेत्र के चोपनाडीह से डीजे वाहन बुलाया गया था. समारोह समाप्त होने के बाद डीजे वाहन वापस लौट रही थी. इसी दौरान गांव में घर के बाहर बैठे सुबरन पंडित, राज पंडित और विकास पंडित को वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. डीजे वाहन का अगला चक्का राज पंडित के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ALSO READ: चक्रधरपुर में जनता की जीत: SDO ने रेलवे का गेट बंद करने का आदेश किया रद्द

घायलों को रिम्स रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राज पंडित को मृत घोषित कर दिया. वहीं विकास और सोबरन पंडित को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है.

आपको बता दें कि झारखंड में हाईकोर्ट द्वारा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद डीजे धड़ल्ले से बज रहा है. इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं. कई मामलों में तेज ध्वनि के कारण छोटे बच्चों की जान जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *